फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बरामदे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

अंबेडकरनगर में अकबरपुर क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में रविवार को 29 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामदे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। भीटी थाना क्षेत्र के रिउना निवासी हरिनाथ के मुताबिक, उनकी बहन अंतिम जायसवाल का विवाह 19 जून 2018 को मोहिद्दीनपुर निवासी विपिन जायसवाल के साथ हुआ था। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से विपिन का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी अंतिम को होने पर उसने विरोध किया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मनमुटाव होने लगा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें