फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में अवैध वसूली पर ई-रिक्शा चालकों ने नगर पालिका का घेराव कर किया हंगामा

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 04:51 PM IST

अंबेडकरनगर में सोमवार को ई-रिक्शा चालकों ने जलालपुर नगर पालिका का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। चालकों का कहना है कि टैक्सी स्टैंड की ओर से हर ई-रिक्शा से 50 रुपये वसूले जाते हैं। पहले वसूली नहीं की जाती थी। सिर्फ डीजल-पेट्रोल वाहनों से वसूली होती थी। बिना किसी आदेश वसूली हो रही है। रुपये न देने पर स्टैंड संचालक मारपीट व गाली-गलौज करता है। ई-रिक्शा चालकों ने चेतावनी दी अगर चालकों का शोषण हुआ तो बड़े पैमाने पर इसका विरोध किया जाएगा। जलालपुर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अबुल बशर अंसारी ने बताया कि शिकायत मिली है। इस प्रकरण में ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें