फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अंबेडकरनगर में जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव और बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन कुल सात मुकाबले पूल ए व बी के मध्य खेले गए। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों को सुरक्षित किया जा रहा है। इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को न सिर्फ मंच मिल रहा है बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं। डॉ. मधुलिका सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के होनहार बच्चों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और छात्रों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पीडीए 2027 में प्रभावी नहीं होगा। यह लोग मुद्दाविहीन है। पीडीए फर्जी है जनता नकार चुकी है। मंत्री ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। जहां कब्जा है वहां प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। खेलो मिशन के तहत प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम किया जा रहा है ताकि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें