अंबेडकरनगर में नगर पालिका, अकबरपुर की ओर बृहस्पतिवार को पटेल तिराहा से पुरानी तहसील तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इसके लिए सुबह से ही नगर पालिका के कर्मचारी पहुंच गए। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी मुश्किल हो रही थी। इससे पहले अयोध्या रोड पर पालिका ने कार्रवाई की थी। हालांकि, कार्रवाई के दौरान टांडा रोड पर जाम लगने से भी राहगीर परेशान रहे।