फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बाइकों की टक्कर के बाद शिक्षक पर चढ़ी तीसरी बाइक, मौत

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 24 Aug 2026 06:25 PM IST

अंबेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी शिक्षक शैलेंद्र यादव 45 की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुल्तानपुर जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय दसऊपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र यादव पुत्र स्व.मंगरू यादव सोमवार को विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। धमरुआ तिराहे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेसुध हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय शिक्षक ने हेलमेट पहन रखा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें