फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर श्री बाघंबरी गद्दी मठ में दिन भर चला पूजन

व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के मौके पर जिले भर के मठ मंदिरों में गुरु पूजन का कार्यक्रम हुआ। भारद्वाजपुरम (अल्लापुर) में स्थित श्री बाघंबरी गद्दी मठ में पीठाधीश्वर और श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज का पूजन शिष्यों ने किया। इस मौके पर ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि महाराज की समाधि पर भी मंत्रोच्चार के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही बाघंबरेश्वर महादेव का फूलों से अभिषेक किया गया। आश्रम में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें