लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने वोट डालने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि चुनाव के दिन पहले मतदान और फिर जलपान होगा। सभी को खुद के परिवार के साथ ही आस पड़ोस के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इंडियन प्रेस चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद आनंद घिल्डियाल ने शपथ दिलाई।