फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजाद पार्क में लगाई गई शाक और भाजी की प्रदर्शनी, गोभी, टमाटर, बैगन की कई वैरायटी मौजूद

चंद्रशेखर आजाद पार्क में तीन दिवसीय मंडलीय फल, शाक-भाजी और पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। फूलों से बने शेर, खरगोश, मेढक, हाथी, ऊंट, जिराफ आदि के साथ लोगों ने फोटो खिंचवाया और सेल्फी भी ली। प्रदर्शनी में शाक और सब्जी की तमाम नई वैरायटी भी लोगों को भा रही है। जिले भर के किसान नई किस्मों की सब्जियां उगाकर प्रदर्शनी में लोगों को दिखाने के लिए लेकर पहुंचे हैं। इसमें टमाटर, गोभी, बंद गोभी, वक्रोली, शलजम, बींस, लौकी, कद्दू, रंगीन शिमला मिर्च, गाजर, आलू, बैगन, मौसम्बी, संतरे, अंगूर की कई प्रजातियां हैं। सभी फलों, सब्जी और फूलों पर टैग लगाया गया है। शहर के तमाम उद्यान प्रेमी भी अपने दुर्लभ फूलों की प्रजातियों को प्रदर्शनी में लगाया गया। जापानी और जर्मन तकनीकी के बरगद, पीपल, पाकर आदि के पेड़ भी यहां मौजूद हैं। उद्यान अधीक्षक उमेशचंद्र उत्तम ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में काफी भीड़ आ रही है। शाम को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। समापन सोमवार को होगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें