इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी गईं। नगर पंचायत कोरांव में पूर्व विधायक राम कृपाल कोल की अगुवाई में विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी की गई और उज्ज्वल रमण सिंह की जीत पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।