फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहू अटैक फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रयागराज पहुंची कलाकारों की टीम, कहा- सदी के महानायक की जन्मभूमि पर आना सौभाग्य की बात

सेना के जवानों पर आधारित फिल्म बिहू अटैक में हैं जम्मू कश्मीर से लेकर असम और असम के उत्सव की झलक। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म स्थल प्रयागराज आकर गर्व महसूस हो रहा है। सेना के जवानों पर आधारित फिल्म बिहू अटैक के कलाकारों की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रयागराज पहुंची तो उनको देखने के लिए भीड़ जुट गई। ।सड़कों से लेकर घरों के छतों व बारजों पर लोग कलाकारों की झलक पाने को बेताब दिखे। खुली गाड़ी पर जहां गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद और डॉ नाज़ फात्मा कलाकारों को लीड कर रही थीं तो वहीं बंद गाड़ियों में बीहु अटैक के फिल्म मेकर व ऐक्टर देव मनेरिया और ऐक्ट्रेस डेजी शाह सवार थीं। करेली के एक अस्पताल में कलाकारों का  जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने कहा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जन्मस्थली पर पहुंचकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें