सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे के ठीक बगल स्थित मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट की सूचना पर शुक्रवार शाम छापा मारा गया। एक वीडियो वायरल होने के बाद मारे गए छापे में चार स्पा सेंटरों से 13 महिलाओं व युवतियों समेत 20 लोग हिरासत में लिए गए। इनमें से एक महिला संचालक व दो मैनेजर भी शामिल हैं। तीन स्पा सेंटरों के संचालकों की देर रात तक तलाश चलती रही। वहीं चारों स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया है।