पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बहादुरगंज से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। प्रयागराज बहादुरगंज के कमल शाह मोहल्ले से जुलूस में लोगो ने पैगंबर के संदेश को याद किया। जुलूस में बच्चे, बूढ़े और नौजवान सभी शामिल थे। ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर धार्मिक सौहार्द और एकता का माहौल बना रहा, जहां सभी समुदायों ने मिलकर इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।