फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले के लिए प्रयागवाल समाज ने किया भूमि पूजन, लगे गंगा मैया के जयकारे

संगम तट पर लगने वाले माघ मेले के मद्देनजर प्रयागवाल समाज को रविवार को भूमि वितरण मेला प्राधिकरण की ओर से किया गया। साथ ही प्रयागवाल समाज ने भूमि पूजन करके बसावट का शुभारंभ कर दिया। मेला क्षेत्र में प्रयागवाल समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से आरती, पूजन और हवन कुंड में आहूतियां डालकर भूमि पूजन किया। कहा कि मेला सकुशल संपन्न हो इसके लिए मां गंगा और हनुमानजी से प्रार्थना की गई है। प्रयागवाल समाज के लोगों ने कहा कि उनकी मांगों को मेला प्राधिकरण ने पूरा कर दिया है। पहली बार समाज के लोगों को प्राधिकरण की ओर से आईकार्ड प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें