आई लव मोहम्मद के विवाद को लेकर लेकर शहर के सभी प्रमुख मस्जिदों पर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। अटाला, करेली, चौक सहित कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। आई लव मोहम्मद के स्लोगन को लेकर प्रदेश के कई जिलों में बवाल और त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुराने शहर के करेली, अटाला, खुल्दाबाद, चकिया, मीरापुर, दरियाबाद समेत अन्य इलाकों में पुलिस ने गश्त की। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एडीसीपी और एसीपी कोतवाली के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया।