भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव से कांवड़िये मैजिक वैन पर सवार होकर जल भरने के लिए प्रयागराज रहे थे। हंडिया थाना क्षेत्र के चकमदा गांव के सामने स्टेयरिंग फेल हो जाने से वाहन हाईवे पर पलट गया। इससे चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे दूसरे कांवड़ियों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया।