उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस। महाप्रबंधक ने दिलाई एकता की शपथ और दौड़ को दिखाई हरी झंडी। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सुदृढ़ करते हुए, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में "राष्ट्रीय एकता दिवस" समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।