सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि संकाय में मंगलवार को त्रिवेणी संगम के तहत राष्ट्रीय कार्यशाला, इंट्रा-फैकल्टी मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई। साथ ही न्यायिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूर्व छात्रा मधुलिका यादव और अंजुम आरा को सम्मानित किया गया। वहीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सुकृति जायसवाल व उनकी टीम को विजेता घोषित किया गया। इस दौरान डॉ. हरिबंश सिंह ने कहा कि सफल अधिवक्ता बनने के लिए कानून की आत्मा और संवैधानिक मूल्यों को समझना आवश्यक है। प्रतियोगिता में इस मौके पर अशोक मेहता, स्वामी माधव और डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप, प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, संयोजक प्रो. शिव शंकर सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. रजत श्रीवास्तव व अन्य रहे।