शहर के बहादुरगंज इलाके में कई दिनों से जल संकट बना हुआ है। डिब्बा और बाल्टी लेकर लोग पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। इसी मुहल्ले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का भी आवास है। कांग्रेसजनों ने जलसंकट को लेकर मंत्री पर भी तंज कसा है।