सावन मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पंचमुखी महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को शिव जी का जलाभिषेक किया गया। पुजारी जी बताते हैं की छोटी पांच शिव लिंग 200 साल पहले थी, धीमे धीमे बड़ी हो रही है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में स्थित भोले बाबा के मंदिर में 108 शिव लिंग की पूजा की गई। मुट्ठीगंज में स्थित भोले गिरि मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी। दारागंज में स्थित गंगा घाट के किनारे दशाश्वमेधेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां मान्यता है कि मुगल काल में औरंगजेब जब हिंदुओ का मंदिर देवी प्रतिमा को तोड़ रहा था तो इस मंदिर में शिव लिंग पर तलवार से वार किया था। शिव लिंग से रक्त की धार निकली जिससे वह घबराकर भाग गया। मंदिर के पुजारी विमल गिरि बताते हैं कि यहां रुद्राभिषेक करने से और अनुष्ठान करने से भक्तों की मनोकामना भोले बाबा पूर्ण करते हैं।