रहीम पट्टी थाना उतरांव निवासी स्व. जंग बहादुर बिंद जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्ण हो गई थी। बुधवार को लगभग 11:30 बजे के करीब उनका बेटा रवि उम्र लगभग 12 वर्ष जो राज ढाबा के पास से दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर घर वापस आ रहा था। सड़क पार करते समय कार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।