फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भधारण करते ही महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच जरूरी

गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह शुरुआती दिनों में ही जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच करा लें। महिलाओं को 75 ग्राम ग्लूकोज पानी में डालकर पिलाएं और दो घंटे बाद शुगर की जांच करें। ऐसे में अगर शुगर 140 के ऊपर है, तो मधुमेह रोग विशेषज्ञ से संपर्क करके दवा या फिर इंसुलिन शुरू कर दें। ऐसा होने से जच्चा व बच्चा दोनों डायबिटीज से सुरक्षित रहते हैं। यह बातें मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन व एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की तरफ से विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच छह बार जरूरी है। कार्यक्रम में अस्पताल के सामान्य वार्ड और आईसीयू में बढ़े रक्त शर्करा के उपचार पर भी चर्चा हुई। बच्चों और किशोरों में टाइप-1 मधुमेह तथा मधुमेह से जुड़े मानसिक तनाव पर भी सत्र हुए। मधुमेह फुट संक्रमण, हड्डी तक पहुंचे संक्रमण और अंग बचाने के उपायों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें