भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ "सिख शहीदी सप्ताह" के यादगार पखवाड़े में नैनी स्थित नंदन तालाब में बच्चों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,मातृशक्ति के साथ साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार को याद करते हुए कहा कि आज के दिन साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के दोनों बड़े साहिब जादे साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी एवं साहिबजादा बाबा जुझार सिंह जी चमकौर की गढ़ी में 1000000 मुगल फौजो से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।