करेली थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर चौकी के पास रविवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश बैरियर तोड़कर भागने लगे। सूचना पर सक्रिय हुई करेली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।