गणपति पूजन शनिवार से शुरू हो जाएगा। जगह-जगह इसकी तैयारी पूरी कर ली गई गई। कहीं पांच फीट तो कहीं पर सात फीट की मूर्ति स्थापित की जा रही है। इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गणेश पूजनोत्सव ट्रस्ट नवयुवक संघ की ओर से रामबाग के मलाकराज शिव पार्क में पंडाल तैयार किया गया है। शुक्रवार को गणपति बप्पा की मूर्ति प्रयागराज पहुंची तो ढोल और ताशे के साथ उनका स्वागत किया गया। साथ ही आरती उतारी गई। गणपति की प्रतिमा शनिवार को विधि विधान से स्थापित की जाएगी।