अभिनेता , गीतकार ,गायक और लेखक पियूष मिश्रा ने शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोशियन में प्रेस मीट के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए उन्होंने कहा किसी की जिंदगी में बदलाव के लिए सिर्फ एक दिन ही चाहिए होता है। आगे बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से लगातार कंटेंट खत्म होता जा रहा है, यही वजह है कि अब ओ साउथ के फिल्मों के कंटेंट पर काम कर रहे हैं।