श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवमंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। गंगा जल, दूग्ध, बेलपत्र, भांग, पुष्प, मिष्ठान आदि का आर्पण कर भगवान शिव की की आरती उतारी गई। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय रहा। संगम तट पर स्थित दशाश्वमेधेश्वर महादेव, भोले गिरि मंदिर, ललितेश्वर महादेव आदि मंदिरों मं भक्तों की लंबी कतार रही। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी व्यापक प्रबंध रहा। माला-फूल और प्रसाद की दुकानों पर भारी भीड़ रही।