फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कर्ण घोड़ा जुलूस में उमड़ी भक्तों की भीड़, झांकियों ने लोगों का मन मोहा

विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 04:52 PM IST

श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी ने बुधवार को धूमधाम से कर्ण घोड़े की शोभायात्रा निकाली। बग्घियों पर विराजित देवी-देवताओं के स्वरूपों, झांकियों के साथ दशहरा महोत्सव का आगाज हो गया। शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोग घरों, दुकानों से निकलकर उसमें शामिल होते रहे। बादशाही मंडी स्थित नत्थूलाल जड़िया की धर्मशाला में कर्ण घोड़े की पूजा की गई। अजय शुक्ला ने आरती उतारी। इसी के साथ प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। यहां से कर्ण घोड़ा हीवेट रोड स्थित राम मंदिर पहुंचा। फिर सब्जी मंडी, साउथ मलाका होते हुए शोभायात्रा रामबाग रामलीला परिसर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा कोठापार्चा, बहादुरगंज, ऊंचामंडी, लोकनाथ, चौक, ठठेरी बाजार, घंटाघर से होते हुए बादशाही मंडी के पास जाकर समाप्त हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें