अमर उजाला की ओर से बुधवार को केपी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम डीसीपी क्राइम सागर जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में बताया और इससे बचने के लिए जागरूक किया। कहा कि वर्तमान समय साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। जागरूकता और सतर्कता से ही इससे बचा जा सकता है।