गंगा गुरुकुलम विद्यालय फाफामऊ में वार्षिकोत्सव के मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य रेखा बैद ने मुख्य अतिथि डाॅ. साक्षी राजोरिया बंसल को पौध देकर उनका सम्मान किया। उसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। कक्षा दो के छात्रों ने जीवन की सकारात्मकता पर सुंदर प्रेरणादायक अंग्रेजी ग्रुप सांग, अंग्रेजी नाटक विंग्स ऑफ चेंज के माध्यम से सभी को परिवर्तन को शाश्वत नियम बताया। कक्षा एक के छात्रों ने भी प्रस्तुति दी।