यूपीपीएससी दफ्तर के बाहर प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन की घोषणा के मद्दनेजर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। आयोग की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है और आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आयोग की तरफ बढ़ रहे छात्रों की भीड़ की पुलिस ने खदेड़ दिया। लिखा- न बंटेंगे न हटेंगे। धरना देर शाम तक जारी रहा। मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर अभ्यर्थी नारेबाजी करते रहे।