बड़ी आंत के कैंसर से बचने के लिए खान-पान और नियमित दिनचर्या का होना बहुत जरुरी है। लोगों को चाहिए कि वह सुबह के समय व्यायाम जरुर करें। तीखी व चटपटी चीजें कम खाएं, खान में फाइबर जैसे टमाटर, ककड़ी, पालक चुकंदर जरुर लें। बेकरी की चीजें खाने से परहेज करें। पानी का शरीर में संतुलित मात्रा में होना जरुरी है। अगर कोई इंसान दिन में छह से सात बार यूरीन कर रहा है, तो वह स्वस्थ है। यह मायने नहीं रखता कि हमने दो लीटर पानी पिया कि चार लीटर पानी पिया। - डॉ. अतुल देश पांडे, औरंगाबाद।