चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। आकर्षक रंगोली तैयार करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सामूहिक राष्ट्रगीत वंदेमातरम के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों को याद किया गया। छात्रों ने गायन और सामूहिक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।