फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला आभार समर्पण का - उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित कान्हा श्याम होटल में चिकित्सा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके 28 चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वह मरीजों को दवा के बजाय योग व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ होने के लिए प्रेरित करें। संतुलित जीवन शैली के माध्यम से लोग बीमारियों से दूर रह सकते हैं। डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. एके तिवारी, संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण व चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. आरसी पांडेय, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह, वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एसएम सिंह, स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता चौरसिया, न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज गुप्ता, न्यूरोलॉजी से डॉ. कमलेश सोनकर, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शेखर व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा श्रीवास्तव आदि को संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें