फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गांव के ही युवक ने रची थी बीसी सखी से लूट की साजिश, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थरवई के हसनपुर कोरारी गांव में बीसी सखी संगीता मौर्य से 35 हजार नकदी से भरा बैग लूटने की साजिश उसके ही गांव के युवक ने रची थी। उसने पहले रेकी की और फिर अपने तीन साथियों को बुलाकर घटना अंजाम दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर 22 हजार नकद व अन्य सामान बरामद कर लिया है। गिरोह का सरगना कुंदन हसनपुर कोरारी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी 14 सितंबर की शाम महिला बैंक ऑफ बड़ौदा की अपनी सेवा शाखा बंद कर घर लौट रही थी। तभी यह घटना अंजाम दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग मिला। तलाश शुरू हुई तो कुंदन के वारदात में शामिल होने के सुबूत मिले। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल ली। बताया कि उसे पता था कि महिला शाम के समय नकदी लेकर घर लौटती है। इसलिए उसने घटना से पहले दो दिनों तक उसके आने जाने वाले रास्तों की रेकी की। इसके बाद दुआरी गांव निवासी विशाल, संदीप व ईशू पासी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। उसकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने ई-पॉस मशीन, रजिस्टर, चाभी व काला बैग बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनका कोई पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड फिलहाल नहीं मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें