यूजीसी रेगुलेशन लागू किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने आइसा के बैनर तले शनिवार को एडीएम सिटी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही जेएनयू में आंदोलनकारी छात्रों की गिरफ्तारी पर विरोध दर्ज कराते हुए उन्हें रिहा किए जाने की मांग की। छात्रों ने एडीएम सिटी कार्यालय में ज्ञापन की सौंपा।