दिव्य आध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन और दिव्य श्री राधा सखी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में श्री भक्तमाल की कथा में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्री वृंदावन धाम से पधारे स्वामी अनिरुद्ध जी महाराज ने भागवत कथा का सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कथा स्थल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। भंडारे में भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।