भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान और इसराइल के बीच यदि युद्ध नहीं रुका तो दूसरे देशों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं और जमाखोरी करते गैस को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जो फसल कट गई है उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे। पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि वहां ममता के नेतृत्व में फिर टीएमसी सरकार बना रही है।