माघ मेले में द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के शिविर के लिए सोमवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसके बाद आरती उतारी गई। भूमि पूजन के साथ ही शिविर स्थापना का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव यमुनापुरी जी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा उपस्थित रहे। श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि माघ मेले के दौरान इस शिविर के माध्यम से धर्म प्रचार और धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।