इलाहाबाद की फूलपुर सीट के लिए हो रहे लोकसभा उपचुनाव को लेकर कलक्ट्रेट में मंगलवार को काफी गहमागहमी रही। बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल और कांग्रेस के मनीष मिश्र ने दावेदारी ठोकी। दोनों प्रत्याशी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे। तो वहीं देवरिया जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की ओर से भी उनके वकील ने पर्चा दाखिल किया।