इलाहाबाद में समय पर स्कूल की फीस न देने पर आठवीं क्लास के छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसका हाथ तक टूट गया। झूंसी छेत्र में एसजेएस नाम के स्कूल में पढ़ने वाले पीड़ित छात्र गौरव के परिजनों का आरोप है कि फीस जमा कराने में हुई देरी पर स्कूल के अध्यापकों और प्रबंधक ने उनके बेटे की खूब पिटाई की। इस दौरान गौरव के हाथ पर लोहे की कुर्सी से भी मारा गया जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है, जिसपर कार्रवाई की जा रही है ।