मडराक थाना अंतर्गत 19 अक्तूबर को 112 पर एक महिला की अस्पताल में मृत्यु की सूचना मिली। पुलिस जांच में मृतका की पहचान इगलास के कुआंखेड़ा निवासी विमलेश पत्नी रिंकू के रूप में हुई। परिजनों की सहमति से शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, विधिक कार्रवाई जारी है। क्षेत्राधिकारी इगलास संजीव कुमार शर्मा ने इस मामले पर जानकारी दी।