संरक्षित पशु मांस के अंदेशे पर मीट व्यापारियों पर हमला व बवाल के मामले में अलीगढ़ पुलिस ने 25 मई को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। इधर, मांस के नमूने की रिपोर्ट मंगाने के लिए 25 मई को भी प्रयास हुआ, लेकिन यह रिपोर्ट 26 मई तक मिलने की संभावना है।