राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 अप्रैल की शाम नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से कानपुर से अलीगढ़ पहुंच गए। यहां 21 अप्रैल तक मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम परिसर में डॉ. शन्नोरानी सरस्वती विद्यापीठ में रुकेंगे। देर शाम संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ब्रज प्रांत में चल रहे संघ कार्यों की जानकारी ली। संघ प्रमुख 19 अप्रैल को शहर में लगने वाली सुबह और शाम की शाखाओं में भी शामिल होंगे।