अलीगढ़ के नवागत डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में पहला संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कोल सभागार में आयोजित किया गया। डीएम और एसएसपी ने जन समस्याएं सुनीं। डीएम विशाख जी ने कहा है कि अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्रभावी समाधान कराएं, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। लोगों का सरकारी आयोजनों पर विश्वास कायम हो सके। वैसे भी यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल हैं। इसलिए शिकायतों का समयबद्धता के साथ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराएं।