सपा छात्र सभा प्रदेशाध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने अलीगढ़ में अमर उजाला रिपोर्टर अभिषेक श्रीवास्तव से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है तो वह युवाओं, विद्यार्थियों और पढ़े लिखे लोगों का। कॉलेज से डिग्री लेकर निकलने वाले युवाओं को सरकार नौकरी न देकर डिलीवरी बॉय बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि प्रदेश के युवा काबिल नहीं है। यानी उन्हें प्रदेश के युवाओं में काबिलियत नजर नहीं आ रही है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या होगी। सपा ने हमेशा हमेशा युवाओं और विद्यार्थियों को सम्मान देने का काम किया है। हम आज भी छात्रों के साथ खड़े हैं। प्रदेश भर के सभी कॉलेज और स्कूल में अभियान चला कर छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर एक छात्र मजबूत रूप से खड़ा रहेगा, जिससे वहांं पर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सके।