अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के दो जोन में सफाई के लिए अनुबंधित की गई कंपनी सुखमा के विरोध में 250 से ज्यादा सफाई कर्मचारी 5 जून को विरोध प्रदर्शन के लिए उतर आए। इन्होंने कंपनी के दो शिफ्ट में काम कराने के फैसले के खिलाफ नगर निगम के सेवा भवन कार्यालय में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।