अलीगढ़ आए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संसद में वक्फ कानून का पास होना संविधान के मूल स्वरूप पर प्रहार है। 5 अप्रैल को जिला, शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैरिस रोड स्थित शहनाई मैरिज होम में आयोजित ईद मिलन समारोह में सांसद मसूद का कांग्रेसियों ने स्वागत किया।