सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट के तुरंत बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी स्कूलों को छात्रों की लिस्ट यानी एलओसी देने के निर्देश दिए हैं। दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 20 अप्रैल अंतितम तिथि तय की गई है, जिसके लिए बोर्ड ने पोर्टल खोल दिया है।