फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्ची का किया अपहरण, दोनों संभल से पकड़े

एसपी रेलवे अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने अलीगढ़ स्टेशन परिसर एवं रोड पर लगे सीसीटीवी देखे। अलीगढ़ स्टेशन पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को एक पुरुष व एक महिला अपने साथ ले जाते तथा स्टेशन के सिविल लाइन साइड निकलते हुए दिखाई दिए। बाद में अलीगढ़ नगर निगम के कैमरों को देखने पर अपहरण कर्ता के बबराला की बस में बैठकर बच्ची को ले जाने की आशंका पर गठित चारों टीमें अलीगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जीआरपी के साथ बबराला पहुंच गईं। वहां लगे सीसीटीवी में अपहरण कर्ता बहजोई रोड पर पड़ने वाले भकरौली के ऑटो में बैठता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद भकरौली में लगे सीसीटीवी को देखा तो वह नगला चतुरभानपुर गांव की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। टीम नगला चतुरभानपुर गांव में पहुची, जहां गांव वालों की मदद से पुरुष व महिला के घर की पहचान हुई। टीम दोनों के घर पहुंची तो महिला व पुरुष बच्ची के साथ चारपाई पर बैठे हुए मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें