फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिसावा के स्कूल में बेटे का नाम सही कराने गई महिला का शव शाहपुर गांव में खेतों में पड़ा मिला

चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:58 PM IST

गांव शाहपुर के एक किसान की ईख की फसल को काटने के लिए 6 फरवरी सुबह जब मजदूर खेतों में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ईख व गेहूं की फसल के बीच की मेड़ के किनारे एक महिला मृत पड़ी है। मजदूरों ने गांव के लोगों को खेत में महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव के पास पड़ी एक पॉलिथीन को चेक किया तो उसमें बैंक की पासबुक व आधार कार्ड तथा पास में ही मोबाइल पड़ा मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें